Wednesday, October 21st, 2026

ICC Test Ranking में विराट कोहली नीचे खिसके

दुबई
इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने भारत के खिलाफ चेन्नै में पहले टेस्ट में शानदार दोहरा शतक लगाया। उन्होंने 218 रन की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की। रूट इस पारी की मदद से आईसीसी टेस्ट बल्लेबाज रैंकिंग में विराट कोहली से आगे निकल गए हैं। कोहली ने इस टेस्ट में 11 और 72 रन बनाए थे। और इंग्लैंड ने 227 रन से जीत हासिल की चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल की। कोहली अब बल्लेबाजों की रैंकिंग में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि रूट अब तीसरे स्थान पर हैं।


जो रूट ने श्रीलंका में काफी रन बनाए। हाल ही में समाप्त हुए दो टेस्ट मैचों की सीरीज में उन्होंने दो टेस्ट मैचों में 228 और 186 रन बनाए। इसके बाद भारत के खिलाफ भी उनकी शानदार फॉर्म जारी रही और चेन्नै में उन्होंने 218 रन बनाए। यह रूट के करियर का 100वां टेस्ट मैच था। वह अपने 100वें टेस्ट मैच में दोहरा शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए।

विलियमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ लाजवाब खेल दिखाया था और इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ भी उनका बल्ला जमकर बोला। उन्होंने 251, 129 और 238 रनों की पारियां खेलीं। इसी के साथ वह 919 रेटिंग पॉइंट्स के साथ टॉप पर पहुंच गए। स्टीव स्मिथ 891 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर हैं, वहीं जो रूट 883 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर। मार्नस लाबुनशेन 878 अंकों के साथ चौथे और विराट कोहली 852 अंकों के साथ पांचवें नंबर पर हैं।

 

#विराट कोहली

Source : Agency

पाठको की राय